रायपुर। कंपनी में काम करते वक्त करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम आफिस भिलाई तीन निवासी संजय सिंह 45 वर्ष पिता स्व. लक्ष्मण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 24 सितंबर को शाम 6.30 बजे श्री संतोषी इस्पात बोरझरा उरला में कंपनी में मनोज कुमार सिंह पिता स्व. लक्ष्मण सिंह बोलवर का तार कनेक्श्न जोडते समय बिजली का करेंट स्र्पाकिग होने से चेहरा दोनो हाथ छाती पेट मे 50 प्रतिशत से 55 प्रतिशत गहरा जल गया। मजदूर को इलााज के लिए कालर्डा बर्न सेंटर मे भर्ती है गया है।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ बिना सुरक्षा व्यवस्था किए काम कराये जाने पर धारा 287,337 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें :
Add Comment