रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने पितृपुरुष व एकात्म मानवतावाद के प्रवर्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रध्दासुमन अर्पित किया।
सांसद सुनील सोनी ने इस अवसर पर स्थानीय प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आहुत कार्यक्रम में पं. उपाध्याय के व्यक्तित्व व कर्तृत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद पं. उपाध्याय की न केवल भारत, अपितु विश्व के राजनीतिक दर्शन की अनमोल देन है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत राजग की केन्द्र सरकार ने पं. उपाध्याय के राजनीतिक चिंतन से प्रेरित 135 योजनाएं देश के लोगों के कल्याण के लिए शुरू की हैं। जिनसे लाभान्वित होकर देश में क्रांतिकारी बदलाव परिलक्षित होगा।
श्री सोनी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केन्द्र सरकार की इन योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवाने में सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर अशोक बजाज, छगन मूंदड़ा, चन्नी वर्मा, सुभाष तिवारी, अशोक पाण्डेय, सत्यम दुवा, बजरंग खण्डेलवाल, बिन्दु महेश्वरी, श्यामसुन्दर अग्रवाल, किशोर महानंद, शंभू गुप्ता, ओमप्रकाश पुजारी, नंदकुमार साहू, गोपी साहू, रवि कुमार, प्रकाश बादल, रितु शर्मा, राजेश पांडे, चंद्रेश शाह, अवतार बागल, नजमा खान, आशु चंद्रवंशी, मनोज खुटिया, गोपाल, दिलीप सारथी, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इससे पहले सांसद सुनील सोनी और राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के नेतृत्व में सूर्यकांत राठौर, सच्चिदानंद उपासने, मोतीलाल साहू, रमेश ठाकुर, सुनील बांद्रे, अंजय शुक्ला आदि कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा रिंग रोड चौराहे पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रध्दासुमन अर्पित कर भावांजलि दी।
यह भी देखें :
Add Comment