छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटी…2 महिलाओं की मौत…कई घायल…

बेमेतरा। जिले के करही-रवेली मार्ग में बुधवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलओं की मौत हो गई, वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी की दूरी पर हुई है।



उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली में 25 से अधिक मजदूर सवार थे और सभी मजदूरी के लिए जा रहे थे। बेमेतरा थानाप्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना आज सुबह लगभग 8 बजे की है। ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर 25 से ज्यादा महिला और पुरुष खेत में काम करने के लिए ग्राम करहि से रवेली जा रहे थे।


WP-GROUP

इसी बीच बांध के पास अचानक ड्राइवर के ब्रेक लगाने से ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तुलसा निषाद और राधा वर्मा शामिल हैं। दोनों महिलाएं ग्राम करही की निवासी थी।हादसे के बाद मदद के लिए चीख पुकार मच गई थी।

वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने ट्रॉली में फंसी महिलाओं और पुरुषों को बाहर निकाला। हादसे में दस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे से ग्राम करही का माहौल गमगीन है। पुलिस ने दो महिलाओं की मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मृतकों के शव को जिला चिकित्सायल के माच्र्युरी में भेजा गया है।

यह भी देखें : 

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पीएम नरेन्द्र मोदी का किया समर्थन…कहा…इमरान का क्या हैसियत जो…

Back to top button
close