छत्तीसगढ़स्लाइडर

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर ग्रामीण विकास पर होंगे केन्द्रित…’नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी’ होगा युवा थीम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर ग्रामीण विकास पर केन्द्रित होंगे। इन शिविरों के लिए ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम का निर्धारण किया गया है। इस थीम पर शिविरों में नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी के बारे में युवाओं को जानकारी के साथ ही विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस वर्ष लगभग 800-900 शिविरों का आयोजन होगा। राज्य एनएसएस अधिकारी और सचिव डॉ. समरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में आज यहां आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।



बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए राज्य स्तरीय शिविरों के लिए दस लाख रूपए, राज्य पुरस्कारों के लिए तीन लाख रूपए और पुलिस विभाग में भर्ती के लिए एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को दस अंक बोनस प्रदान की घोषणा हेतु आभार व्यक्त किया गया। बैठक में प्रत्येक संभाग से 3-4 युवाओं को पुरस्कृत किए जाने के लिए प्रस्ताव को भी अंतिम रूप दिया गया।


WP-GROUP

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक लाख युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री के आव्हान के अनुसार नवा छत्तीसगढ़ गढऩे के लिए हर स्तर पर उचित प्रयास किए जाएंगे। राज्य में प्रतिवर्ष पंजीकृत होने वाले एक लाख स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों की जानकारी एकत्र करने का भी निर्णय लिया गया।

यह भी देखें : 

पी.आर.टी कन्स्ट्रक्शन के विरूद्ध जारी हुआ आदेश…रेरा ने लगाया प्रोजेक्ट में क्रय-विक्रय पर रोक…उषा किरण परिसर भाठागांव के निवासियों की शिकायत पर हुई कार्यवाही…

Back to top button
close