दंतेवाड़ा। उप चुनाव में मतदान के लिए 1302 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने रविवार को दी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के लिए 33 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में 219 मतदान केंद्र, 213 मतदान केंद्र बस्तर और 16 केन्द्र सुकमा में और एक मतदाता केंद्र दिव्यांगों के लिए बनाए गए है।
चित्रकोट विधानसभा में 16 लाख 7 हजार 772 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं संख्या 7218 है, जबकि 88503 महिला मतदाता और 1 थर्ड जेंडर मतदाता है। इस विधानसभा सीट में कुल 22 मतदान केन्द्रों में 70 धुर नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में है। 93 बूथ नक्सल प्रभावित संवेदनशील तथा 28 बूथ राजनीतिक रूप से संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सुब्रत साहू ने बताया कि दंतेवाडा चुनावी व्यवस्था की एक-एक जानकारी वे खुद ले रहे हैं।
यह भी देखें :
दंतेवाड़ा उपचुनाव: नदी पार कर वोट डालने जाएंगे सैकड़ों मतदाता…पहली बार 10 मोटर बोट की व्यवस्था…
Add Comment