ट्रेंडिंगमनोरंजनयूथवायरलस्लाइडर

TikTok से बनीं सेलिब्रिटी…अब कर रहीं है लाखों में कमाई…जानिए कैसे हुए फेमस…

आज जमाना सोशल मीडिया और तकनीक का है। अगर आपमें हुनर है तो आप अच्छा करियर बना सकती हैं। आजकल Tiktok ऐप ने भी महिलाओं के सपनों को नए पंख देने का काम किया है।

आइए, ऐसी ही चार सफल महिलाओं से जानते हैं कि किस तरह वो 15 सेकेंड के वीडियो बनाकर सेलिब्रिटी बन गई हैं, यही नहीं आज इसी काम को वो अपना करियर बनाकर अच्छी कमाई कर रही हैं।

सिर्फ एक स्मार्टफोन के जरिए ये महिलाएं 15 सेकेंड के वीडियो से टिक टॉक (TikTok) पर हिट होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद इनके फॉलोअर लाखों में बन गए। टिक टॉक ऐप को पहले म्यूजिकली कहा जाता था जहां से फनी वीडियो बनाकर कई लोग पहले ही स्टार बन चुके हैं।



बाकी डांस या डायलॉग पर लिप सिंगिंग या वैसे ही भाव देकर आप भी स्टार बन सकती हैं। टिक टॉक इंडिया के सेल्स एंड पार्टनरशिप डायरेक्टर सचिन शर्मा ने योरस्टोरी के साथ एक खास इंटरव्यू में बताया कि किसी भी दूसरे प्लेटफॉर्म से अलग 15-सेकंड का फॉर्मेट लोगों को इनोवेशन के आइडिया देकर मजबूर करता है। इस तरह लोग कम से कम समय में अपनी कला को नया रूप देते हैं।

ऐसा ही एक नाम है मुंबई की नगमा मिर्जाकर का, वो डांस और कॉमेडी वीडियो बनाती हैं। आज की तारीख में TikTok पर उनके 10.2 मिलियन फैंस हैं। ये अभी भी बढ़ ही रहे हैं। उन्होंने अपने अकाउंट पर लिखा है कि मैं यहां लोगों का एंटरटेन करने के लिए हूं।

Tiktok से बनीं सेलिब्रिटी, अब कर रही है ये महिलाएं लाखों में कमाई

कॉमर्स में मास्टर डिग्री कर चुकी नगमा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मार्केटिंग) में भी मास्टर्स कर चुकी हैं। उनके पास बिजनेस मैनेजमेंट में भी पीजी डिप्लोमा है, लेकिन उनका पसंदीदा पैशन फैशन और ब्यूटी ब्लॉग लिखना है। नगमा अपने ब्लॉग ओह माय गोर्ज (oh my Gorg) पर भी लिखती हैं।
WP-GROUP

इस कड़ी में दूसरा नाम है गरिमा चौरसिया का जिनके टिकटॉक पर 15.7 मिलियन फैंस हैं। मूल रूप से मॉडल गरिमा डांस वीडियो, कॉमेडी क्लिप और लिप-सिंकिंग वीडियो बनाती हैं। ऐप पर उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।

Tiktok से बनीं सेलिब्रिटी, अब कर रही है ये महिलाएं लाखों में कमाई

गरिमा ने कुछ दिनों पहले अपनी दोस्त रूगीज विनी के साथ ‘मचायेंगे’ गाने पर एक वीडियो बनाया था। ये वीडियो वायरल हो गया और टिक टॉक यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। गरिमा के भी टिकटॉक पर बड़ी संख्या में फैंस हैं।

टिक टॉक पर छाईं मोनी कुंडू को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। उनके अब तक 2.8 मिलियन फैंस बन चुके हैं। उनके वीडियो तनाव को दूर करने वाले और मजाकिया होते हैं। उनके कई वीडियो उनके बेटे और पति के साथ भी आए हैं। लोग उनके फैमिली तमाशा वीडियो बहुत पसंद करते हैं।

Tiktok से बनीं सेलिब्रिटी, अब कर रही है ये महिलाएं लाखों में कमाई

ऐसे ही कुछ फैन फॉलोइंग है वाणी चौधरी की। उनके टिक टॉक पर 223.3k फैंस हैं। उसके DIY वीडियो में स्किनकेयर रूटीन और होममेड स्किनकेयर केयर उपचार शामिल है।

Tiktok से बनीं सेलिब्रिटी, अब कर रही है ये महिलाएं लाखों में कमाई

अपने 15 सेकंड में वो ऐसे कंटेंट डिलीवर करती हैं जो लोगों को देखते ही पसंद आ जाते हैं। सिर्फ ये चार ही नहीं बल्कि कई बच्चे और महिलाएं भी अपने हाई यूजर्स के साथ टिकटॉक पर नाम कमा लिया है।

यह भी देखें : 

इन 4 राशियों को शत्रुओं से रहना होगा सावधान…पढ़ें दैनिक राशिफल…

Back to top button
close