रायपुर। शंकरनगर में एक व्यक्ति ने नियम विरूद्ध अवैध निर्माण कर लिया था। आज उसे रायपुर नगर निगम के तोडफ़ोड़ दस्ते ने ढहा दिया है। साथ ही मकान की भी नापजोख की जायेगी।
जोन 3 के कार्यपालन अभियंता राकेष अवधिया ने बताया कि कार्यवाही शंकरनगर निवासी अनिल पंथी के अवैध निर्माण पर की गई। उनके द्वारा मकान निर्माण की अनुमति ली गई थी।
उन्हें सामने जगह छोडऩे की शर्त पर मकान निर्माण की अनुमति दी गई थी, किंतु उनके द्वारा बिना अनुमति के मकान के सामने 80 फीट का गार्ड रूम बना लिया गया था। 3 नोटिस के बाद आज उसे तोडऩे की कार्यवाही की गई।
साथ ही उनके द्वारा अवैध निर्माण के सामने 2 शटर भी लगाये गये थे। जिसे भी जप्त कर लिया गया। टीम द्वारा शंकर नगर में आकांक्षा स्कूल के सामने सड़क पर फैले निर्माण सामग्री को जप्त कर 5 हजार रूपए का जुर्माना भी वसूला गया।
यह भी देखें :
Add Comment