छत्तीसगढ़स्लाइडर

8 लाख के ईनामी नक्सली कमांडर ने किया समर्पण…

बीजापुर। जिले में बुधवार को 8 लाख के ईनामी हार्डकोर नक्सली सुधीर कोरसा उर्फ प्रकाश ने बस्तर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि सुधीर को विगत 2005 में डीवीसी हरिहर द्वारा संगठन में भर्ती करवाया गया था।



तबसे वह निरंतर संगठन में सक्रियता पूर्वक कार्य करता रहा। सुधीर पीएलजीए बटालियन नंबर 3 की कंपनी दो का प्लाटून कमांडर था। सुधीर 9 संगीन व बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। वह एके 47 रायफल रखा करता था। 
WP-GROUP

सुधीर की गिरफ्तारी पर शासन द्वारा 8 लाख रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। समर्पित नक्सली को दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING: नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण…रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा अनारक्षित…

Back to top button
close