देश -विदेश

मदरसा में ओम का जाप,गायत्री मंत्र का पाठ

अलीगढ़। मदरसे में वैदिक मंत्र ओम का जाप और गायत्री मंत्र का पाठ कुछ अजीब लगता है, लेकिन यह सच है। अलीगढ़ के मदरसा चाचा नेहरु में यह रोजना होता है। यहां मुस्लिम और हिंदू छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती है। यह मदरसा सिविल लाइंस के भमोला में स्थित है। यह आलरूर चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत चलाया जाता है। यहां कुरान की धार्मिक शिक्षा के साथ ही ओम का उच्चारण और गायत्री मंत्र का पाठ भी कराया जा रहा है। इस मदरसे में सभी धर्मों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। सलमा अंसारी के अलनूर चेरिटेबल ट्रस्ट के अधीन चलने वाले चाचा नेहरू मदरसे में हिन्दू और मुस्लिम छात्र-छात्राओं को एक साथ ओम और गायत्री मंत्र का उच्चारण सिखाया जा रहा है। इसके लिए अलग से क्लास भी दी जा रही है।

Back to top button
close