दावोस वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में लादेन और हैरी पॉटर

दावोस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दावोस में वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की 48वीं सालाना बैठक में प्लेनरी सेशन में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने पिछली बार 1997 में वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम में पहुंचे भारतीय पीएम एचडी देवगौड़ा से आज के समय की तुलना की। मोदी ने अपने भाषण में दोनों समयों की तुलना करते हुए आज के समय की कई जानी-पहचानी चीजों का जिक्र किया। मोदी ने अपने कीनोट एड्रेस में कहा कि 1997 में कितने लोगों ने ओसामा बिन लादेन और हैरी पॉटर का नाम सुना था? उन्होंने कहा कि तब अगर कोई इंटरनेट पर एमेजॉन सर्च करता तो उसे नदियों और घने जंगलों की जानकारी मिलती। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि उस जमाने में ट्वीट चिडिय़ों का काम था, इंसानों का नहीं। मोदी ने कहा कि वह पिछली शताब्दी थी और बीते दो दशकों में हमारा समाज और दुनिया जटिल नेटवर्क से जुड़ चुका है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तब भी दावोस अपने समय से आगे था और आज भी यह अपने समय से आगे है। यह बताता है कि डब्ल्यूईएफ की भविष्य निर्माण में अहम भूमिका है। मोदी अपने केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई कंपनियों के सीईओ के साथ वहां पहुंचे हैं।