छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: कर्फ्यू का उल्लंघन करना पड़ा भारी…पहले दिन 93 लोगों को किया गया गिरफ्तार… 20 गाडिय़ां जब्त, 108 का काटा गया चालान…

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसके लिए तीनों तक कफ्यू लगाया गया है। इसके बाद भी कुछ लोग इसका उल्लंघन कर सड़कों पर बेवजह निकल रहे हैं।

ऐसे 93 लोगों को कल गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 20 गाडिय़ों को जब्त किया गया और 108 गाडिय़ों का चालान किया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इस बीच प्रदेश में लॉकडाउन को तीन दिनों के लिए और सख्त कर दिया गया है।

कुछ जिलों में धारा 144 लागू किया गया है। जिसका असर कल पहले ही देखने को मिला। राजधानी सहित कई शहरों की सड़कें वीरान थी। इस बीच कुछ लोग बेवजह सड़कों पर नजर आए जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ 70,188 आईसीपी की कार्रवाई की। जिसमें 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा 20 गाडिय़ों की जब्ती की गई व 108 गाडिय़ों का चालान किया गया। कुछ अनावश्यक घूम रहे लोगों को समझाइश के तौर पर थोड़ी देर थानों में बिठा कर भी रखा गया।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2020/04/New-Doc-2020-04-17-22.07.30.pdf” title=”New Doc 2020-04-17 22.07.30″]

Back to top button