रायपुर। सुबह सैर के लिए निकले रिटायर्ड सेल टैक्स आफिसर का शव झाडिय़ों के बीच मिला। मृतक के सिर एवं हाथ-पैर में गंभीर चोट के निशान हैं।सुबह सैर के लिए निकले सेल टैक्स आफिसर के दस बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इसकी रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज करने पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली की केनाल रोड के पास झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शिनाख्ती किया तो पता चला मृतक रिटायर्ड सेलटैक्स आफिसर मंगल प्रसाद शर्मा निवासी गोविंद नगर पंडरी के रुप में की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह 5 बजे मार्निंगवॉक के लिए पंडरी से तेलीबांधा केनाल रोड की ओर टहलने गया था। मृतक के सिर एवं हाथ पैर में गंभीर चोट के निशान हैं।
निशान को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी टहलते समय मृतक को गाड़ी से टक्कर मार दिया होगा व शव को छुपाने के लिए केनाल रोड के किनारे झाडिय़ों के अंदर फेक दिया होगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।
यह भी देखें :
Add Comment