छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर में भिड़ंत…तीन लोगों की मौत…एक गंभीर रूप से घायल…

कोरबा। पाली-चैतुरगढ़ मार्ग पर सोमवार को जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। एक युवक गंभीर रूप से घायल है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह सड़क दुर्घटना आज सुबह 10 बजे लाफा के निकट हुई। दादर (लाफा) निवासी दिनेश सिंह और अशोक जेमरा चैतुरगढ़ के तरफ़ से टैक्टर में सवार होकर दादर आ रहे थे। वहीं नगोई भाठा निवासी अमृतलाल और रामप्रसाद लाफा से नगोई (भाटा) जा रहे थे। लाफा से कुछ दूर आगे चैतुरगढ़ मार्ग में एक मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें ट्रेक्टर का इंजन पलट गया और इसमें सवार दादर निवासी दोनों युवक की घटना स्थल में ही मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार नगोई निवासी दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पाली पुलिस के साथ 108 और 112 को दिया। तब वह घटनास्थल पर पहुंची। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया। प्रथम उपचार उपरांत उन दोनों की गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया। जब परिजन दोनों युवकों को सिम्स लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने अमृत लाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की उपचार जारी है।

Back to top button
close