छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

दंतेवाड़ा उपचुनाव में BJP और कांग्रेस के बीच ही मकाबला है…स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसका फायदा उन्हें मिलेगा…

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज जांजगीर दौरे पर जाने से पहले कहा कि बीजेपी को नक्सलियों को नियंत्रित करने का 15 साल का अनुभव है। दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर कहा कि यहां भाजपा और हमारे बीच वोट बटते हैं। सिंहदेव का मानना है कि भाजपा और कांग्रेस को करीब 30 हजार वोट मिलता है।



मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। साथ ही कहा कि सीपीआई को भी कुछ वोट मिलते हैं। सिंहदेव का मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है इसका फायदा उन्हें मिलेगा।


WP-GROUP

ईवीएम को लेकर कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है यह बात कई बार सामने आई है, और चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि अगर ईवीएम किसी दूसरे के हाथ में गया तो प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही टीएस सिंहदेव ने कहा कि डीकेएस में आवश्यकता से ज्यादा खरीदी की गई है, जहां कई वाहनों और उपकरणों का उपयोग नहीं हो रहा है।

यह भी देखें : 

अमित जोगी पहुंचे डॉ.भीमराव अंबेडकर अस्पताल…स्टेट मेडिकल बोर्ड की टीम करेगी तबीयत की जांच…

Back to top button
close