Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
बसपा ने छत्तीसगढ़ के 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित की…जांजगीर-चांपा से दाउराम रत्नाकर, बस्तर आयतुराम मंडावी और कांकेर से सूबे सिंह धुर्वे को उतारा मैदान में…देखें सूची…

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी छत्तीसगढ़ के तीन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती ने जो सूची जारी की है उसमें जांजगीर चांपा लोकसभा सीट के लिए दाउराम रत्नाकर, बस्तर से आयतुराम मंडावी और कांकेर से सूबे सिंह धु्रर्वे को प्रत्याशी बनाया है।
ज्ञात हो कि कांग्रेस पहले से 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी। वहीं भाजपा उम्मीदवार घोषित करने में अभी पीछे है। आज शाम 5 बजे बीजेपी चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में होगी। कहा जा रहा है कि आज रात तक भाजपा की पहली लिस्ट आ सकती है।
यह भी देखें :