
रायपुर : बैग में गांजा लेकर जाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 974 ग्राम गांजा जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुलिस ने 28 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर 28 फरवरी को शाम 6 बजे गांधाी उद्यान के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से बैग में रखा 974 ग्राम गांजा जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पुछने पर उसने अपना नाम शुभम दुबे 26 वर्ष पिता प्रकाश दुबे बताया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 ए के तहत कार्रवाही की गई है।