
जशपुर। दोस्त की पत्नी के साथ एक युवक हमेशा बात करता था। इसकी जानकारी पति को हुुई तो वह आगबबुला हो गया। उसने दोस्त को सबक सिखाने एक खतरनाक प्लान तैयार किया।
इसे अमली-जामा पहनाने दोस्त को अपने घर बुलाया और कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जशपुर जिले के बांकीटोली की है।
पुलिस ने बताया कि गम्हरिया का रहने वाला मृतक उमेश बारीक ड्राईवरी का काम किया करता था। उमेश बारीक अपने दोस्त योगेश भगत की पत्नी से फोन पर बात किया करता था।
घटना वाले दिन रात को आरोपी योगेश ने अपने दोस्त उमेश बारीक को अपने घर बुलाया और बात चित के दौरान विवाद हो गया और आरोपी योगेश भगत ने कुल्हाड़ी से अपने दोस्त उमेश बारीक पर पीछे से हमला कर दिया, जिसके बाद उमेश बारीक बुरी तरह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुँची। आसपास के लोगों की मदद से उमेश बारीक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी देखें :