रांची। मोटर व्हीकल एक्ट चालान में किए गए बदलाव के बाद तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। चालानी कार्रवाई को लेकर वाट्सएप और फेसबुक में कमेेंट देखने का मिल रहे हैं। कई वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। 23 हजार से लेकर 59 हजार रुपये तक का चालान सुर्खिया बटोर रहा है।
गुरुवार को रांची मेन रोड पर वाहनों के कागजातों की जांच कर रहे यातायात थानेदार जॉन मुर्मू पर एक ऑटो चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में में थानेदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक एसपी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि थानेदार जॉन मुर्मू रांची मेन रोड पर ओवरब्रिज के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे।
इस दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो को पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया। इसी दौरान ड्राइवर जुर्माने के डर से भागने लगा और सामने खड़े थानेदार को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ऑटो के साथ फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
यह भी देखें :
Add Comment