Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम खराब…4 फ्लाइट कैंसिल…मौसम खुलने तक करना होगा यात्रियों को इंतजार…

रायपुर। मुंबई में खराब मौसम का खामियाजा हवाई यात्रियों को दूसरे दिन भी भुगतना पड़ा, जब गुरुवार को एक साथ 4 फ्लाइट रद्‌द कर दी गई। इससे पहले बुधवार को मुंबई- रायपुर की एक फ्लाइट रद्‌द की गई थी।इंडिगो प्रबंधन ने दोपहर से पहले लगभग सभी उड़ानें रद्द कर दी।

मुंबई से विमानों के टेकऑफ नही होने से फ्लाइट रायपुर सहित अन्य शहरों में नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से अन्य शहरों के लिए उड़नें भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।



एयरपोर्ट मे पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला जब एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में ५०० से 600 यात्री उड़ानों और टिकटें को लेकर फोेशान दिखे। इसमें से कई यात्रियों को दिल्ली, मुंबई के रास्ते विदेशों के लिए उड़ान भरनी थी।

मुंबई मेंखराब मौसम से रायपुर-हैदराबाद व दिल्‍ली सफर करने वाले यात्रियों को भी पलाइट नही मिली। यात्रियों को मौसम सफ होने के बाद अन्य शहरों के रास्ते मुंबई व अन्य शहर रवाना किया गया।
WP-GROUP

एयरपोर्ट पर गहमागहमी
घंटों इंतजार फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में भेजने के लिए इंडिगो प्रबंधन को भी यात्रियों की नाराजगी झेलनी पड़ी।

मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट टेकऑफ
मुंबई में दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद रायपुर के यात्रियों को अन्य हवाई मार्ग जैसे दिल्ली, हैदराबाद के जरिए मुंबई भेजा गया। यात्रियों को टिकट बनवाने के लिए भी भाग-दौड़ करनी पड़ी। गुरूवार को मुंबई से दोपहर बाद पहली फ्लाइट रायपुर पहुंची।



यह फ्लाइट हुई रदद
फ्लाइट संख्या- विमान
6ई-801-मुंबई-रायपुर
6ई-466- हैदराबाद-रायपुर
6ई-802-रायपुर- मुंबई
6ई- 2454-रायपुर-दिल्‍ली

यह भी देखें : 

स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने कहा…नई तकनीक से दी जा रही स्कूलों में शिक्षा…आदिवासी अंचलों में मिल रहे सुखद परिणाम…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471