
जगदलपुर के महारानी हॉस्पिटल के फीमेल वार्ड में दो महिला मरीजों का नाम एक ही होने से बड़ी चूक हो गई। यहां एक महिला बेहोशी और एक महिला दस्त की शिकायत के बाद भर्ती हुई थी। दोनों महिलाओं का नाम पिंकी ही है।
आरोप है कि दोनों महिलाएं एक ही वार्ड में अलग-अलग बीमारी से पीडि़त होकर भर्ती हुई थीं, लेकिन नाम के कंफ्यूजन में बेहोश होने वाली पिंकी नामक महिला को स्टाफ ने दस्त वाली दवा दे दी यही नहीं उसका इलाज भी पूरा नहीं हुआ था और उसे डिस्जार्च दे दिया गया।
डिस्चार्ज टिकट में भी नाम का ख्याल नहीं रखा गया। शांति नगर वार्ड में रहने वाली पिंकी यादव के परिजनों ने बताया कि 2 सितंबर को महारानी हास्पिटल में भर्ती करवाया इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
सुबह डिस्चार्ज भी दे दिया गया। सभी घर पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने देखा कि डिस्चार्ज टिकट पर पिंकी यादव के बदले दूसरी पिंकी का नाम लिखा है। आरोप है कि पिछले एक दिन से नाम के कंफ्यूजन में दूसरी पिंकी जो दस्त की शिकायत के बाद भर्ती हुई थी उसके ही डोज पिंकी को लगा दिए हैं।
परिजनों ने कलेक्टर और सिविल सर्जन को लिखित में शिकायत की है। इधर पूरे मामले पर हास्पिटल के सिविल सर्जन जांच के बाद कुछ कह पाने की बात कह रहे हैं हालांकि वे इतना जरूर कह रहे हैं कि पिंकी को गलत दवाएं नहीं दी गई हैं। (एजेंसी)
यह भी देखें :