छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगस्लाइडर

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…भोलेनाथ का किया गया विशेष श्रृंगार…खारून नदी में…

रायपुर। राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक व प्राचीन शिवालयों में आज शिवरात्रि पर्व के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। शहर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, हटकेश्वर महादेव मंदिर और बंजारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।

महाशिवरात्रि के चलते आज शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी थी। शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान आशुतोष के अभिषेक का भी कार्यक्रम चल रहा है। शहर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आज भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है।



यहां भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करने के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक भी किया जा रहा है। भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के पश्चात श्रद्धालु भैरवनाथ की भी पूजा कर रहे हैं। शहर के खारून नदी के किनारे भी आज मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

प्राचीन महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचने लगे थे। यहां भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया है, इसके अलावा यहां भी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है।
WP-GROUP

शिवरात्रि पर्व का उत्साह मठपारा स्थित श्रीहर नीलकंठेश्वर धाम में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। शिवरात्रि पर्व के चलते पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भव्य साज-सज्जा के बीच यहां भोलेनाथ को प्रसन्न करने तथा पूजा-अर्चना करने श्रद्धालु सुबह से आने लगे थे।

दोपहर पश्चात यहां से शिव जी की भव्य बारात निकाली जाएगी। इसमें शिवगणों के विभिन्न रूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। गत वर्ष यहां से निकली भव्य बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस वर्ष भी यहां भोलेनाथ की बारात में शामिल होने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह भी देखें : 

रायपुर: बोरियाकला में मिली लाश का पर्दाफाश…लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी युवती…प्रेमी ने प्रेमिका को आत्महत्या करने किया मजबूर… पार्टनर गिरफ्तार…

Back to top button
close