नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं के बीच शराब के सेवन को लेकर किए गए सर्वेक्षण में चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पी रही हैं। सर्वे के अनुसार बढ़ती समृद्धि, आकांक्षाएं, सामाजिक दबाव और एक अलग जीवन शैली से जुड़ाव ने महिलाओं को शराब के सेवन की ओर आकर्षित किया है।
कम्यूनिटी अगेन्स्ट ड्रंकेन ड्राइविंग ने 18 से 70 साल की 5 हजार महिलाओं के बीच यह सर्वे कराया है। भारत में पहले ही शराब का सेवन करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऐसे में महिलाओं में शराब के प्रति बढ़ता प्रेम सबको चौंका सकता है।
सर्वे के अनुसार 18 से 30 वर्ष की 43.7 प्रतिशत महिलाएं आदतन शराब पीती हैं या शौकिया तौर पर इसका सेवन करती हैं। 31 से 45 उम्र की 41.7 प्रतिशत महिलाओं ने व्यावसायिक आवश्यकता के कारण या सामाजिक मानदंडों के कारण शराब का सेवन किया। इसमें कहा गया है कि 60 से ऊपर की 53 प्रतिशत महिलाओं और 46 से 60 वर्ष की 39.1 प्रतिशत महिलाएं भावनात्मक कारणों से शराब का सेवन करती हैं।
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययन के अनुसार 2010 से 2017 के बीच भारत में शराब का सेवन 38 प्रतिशत बढ़ा है। 2005 में एक व्यस्क प्रतिवर्ष 2.4 लीटर शराब का सेवन करता था। 2016 में यह आंकड़ा एक व्यस्क प्रति वर्ष लगभग 5.7 लीटर हो गया।
यह भी देखें :
8 नक्सलियों ने किया सरेंडर…दो पर था लाखों का इनाम…पुलिस को थी लंबे समय से इंतजार
Add Comment