पहिया भष्ट होने से खेत में जा गिरी बस, 1 की मौत, दर्जनों घायल

मुंगेली। रविवार की सुबह मुंगेली के जरहगांव थाना अंतर्गत अमोरा गांव में एक अनियंत्रित यात्री बस पटलने से एक की मौत हो गई, वहीं 2 दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। बस कुकुसदा से तखतपुर की ओर आ रही थी। दुर्घटना बस के पहिए भष्ट होने से हुई बताया जा रहा है। पहिए के भष्ट होते ही बस खेत में जा रही। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना में तखतपुर के टोनहीचुवा निवासी रामकुमार नेताम पिता चेतराम की मौत हो गई। वहीं 23 लोग इस घटना में घायल हो गए है. जिनका उपचार तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना में 4 मासूम सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी बस चालक फरार हो गया।