भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से चतुर्दशी तिथि अर्थात अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणपति की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की विशेष स्थापना शुभ मुहूर्त में करना फलदाई होता है। भगवान गणपति की स्थापना अमृत शुभ और लाभ के चौघड़िए में करना विशेष लाभकारी होता है। आइए जानते गणेश चतुर्थी पर राशि के अनुसार क्या दिव्य उपाय करें और कौन सा भोग गणपति को लगाएं।
मेष राशि के लोग भगवान गणपति को लाल गुलाब के फूलों के साथ पांच मोदक अर्पण करें। ऐसा करने से पारिवारिक कलह क्लेश खत्म होने के साथ-साथ धन का लाभ होगा।
वृषभ राशि के लोग भगवान मंगल मूर्ति को गुलाबी वस्त्र अर्पण करने के साथ-साथ एक नारियल अर्पण करें। अचानक संकटों से रक्षा होने के साथ-साथ धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि के सभी लोग भगवान गणपति को 108 हरी दूर्वा की पत्तियां मौली से बांधकर अर्पण करें। हरि फल सब्जियां जरूरतमंद लोगों को दान दें व्यापार की समस्याएं बहुत जल्द खत्म होंगी।
कर्क राशि के लोग भगवान गणपति को गोले की मिठाई का भोग लगाएं तथा गं मत्र का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक परेशानियां खत्म होंगी।
सिंह राशि के सभी लोग भगवान गणपति को लाल मिठाई और पीला फल अर्पित करें। ऐसा करने से अचानक आने वाला क्रोध कम होगा नौकरी की समस्या खत्म होगी।
कन्या राशि के सभी लोग भगवान गणपति को पेठे की मिठाई के भोग के साथ दो लौंग अर्पण करें। पारिवारिक काला क्लेश खत्म होंगे और धन की प्राप्ति होगी।
तुला राशि के सभी लोग भगवान गणपति को लाल मिठाई अर्पण करने के साथ 2 सुपारी भी अर्पण करें। ऐसा करने से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि के लोग भगवान गणपति को लाल गुड़हल के फूल तथा गुलाब का इत्र अर्पण करें 11 मोदक का भोग लगाकर छोटे बच्चों को खिलाएं। बच्चों से संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
धनु राशि के लोग भगवान गणपति को हो सके तो अपनी उम्र के बराबर लड्डू का भोग लगाकर जरूरतमंद बच्चों को बांटे दांपत्य जीवन के कलह क्लेश खत्म होंगे।
मकर राशि के लोग भगवान मंगल मूर्ति को एक नारियल पर कलावा लपेटकर लाल वस्त्र के साथ अर्पण करें। ऐसा करने से जमीन जायदाद की समस्या हल होगी।
कुंभ राशि के लोग भगवान गणपति को सवा मीटर हरे वस्त्र के साथ कुमकुम और मोदक अर्पण करें। ऐसा करने से विद्या में आ रही रुकावट दूर होगी।
मीन राशि के लोग भगवान गणपति को दो सफेद जनेऊ और नारंगी वस्त्र तथा इलायची अर्पण करें। ऐसा करने से रुका हुआ धन अवश्य मिलेगा।
यह भी देखें :
देशभर में लांच हुई मतदाता सत्यापन कार्यक्रम…सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सबसे पहले हो-सुब्रत साहू
Add Comment