रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में शामिल होंगे। सीएम शाम 5 बजे रवाना होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात को ही वापस राजधानी लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे कल शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रीप से वे सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे।
शाम 7 बजे वे रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे जहां चक्रधर समारोह का आयोजन किया गया है। शाम 7 से रात 8 बजे तक वे चक्रधर समारोह में शामिल होंगे और रात 8 बजे रामलीला मैदान से वापस एयरस्ट्रीप के लिए रवाना हो जाएंगे। रात 8.45 बजे वे वापस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्अ आएंगे और यहां से सीएम हाउस रवाना हो जाएंगे।
यह भी देखें :
दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता…घायल नक्सली ग्राम कमेटी अध्यक्ष गिरफ्तार…
Add Comment