छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: राजधानी में ऑपरेशन थंडर…गुंडे-बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस…220 अपराधी गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एक अभियान चला रही है। इस अभियान का नाम ऑपरेशन थंडर दिया गया है। इसी के चलते आज पुलिस ने लम्बे समय से अपराध में लिप्त गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार कर आज उनका जुलूस निकालकर शहर में घुमाया।



राजधानी में गणेशोत्सव पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाईन पुलिस ने लम्बे समय से अपराध में लिप्त गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार कर आज उनका जुलूस निकालकर शहर में घुमाया।


WP-GROUP

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन पुलिस ने ऑपरेशन थंडर चलाकर शहर में त्योहारों के आगमन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाकूबाजी, लूट, मारपीट जैसे अन्य घटनाओं में शामिल करीब 220 गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकालकर लोगों के मन से उनके प्रति डर खत्म करने के लिए घुमाया।

यह भी देखें : 

आज से बदल गए हैं कुछ नियम…आम आदमी पर सीधे पड़ेगा असर….शॉपिंग पर रहेगी बैंकों की पैनी नजर…ई-टिकट होगा महंगा…तो वाहनों बीमा को लेकर…

Back to top button
close