रायपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर आज से खेल सप्ताह का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रथम दिन आज बॉस्केटबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिता हुई।
राष्टीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा प्रति वर्ष की तहर इस वर्ष भी खेल सप्ताह का आयोजन 29 अगस्त से 4 सितंबर तक किया जा रहा है, जिसके तहत आज 29 अगस्त को बॉस्केटबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिता से सप्ताह का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन मुख्यअतिथि प्रमोद दुबे महापौर रायपुर नगर निगम ने की। उनके साथ नीता डूमरे क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष(अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी) एवं सुमित उपाध्याय मंत्री क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त थे।
अपने उद्बोधन में नीता डूमरे द्वारा क्रीड़ा भारती एवं मेजर ध्यानचंद जी के बारे में बताया गया। उसके बाद मुख्य अथिथि प्रमोद दुबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को खेल के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर से मंत्री नरेन्द्र,आकाश पांडे,भूषण,नीरज शुक्ला,प्रांजल श्रीवास्तव,सौरभ,सतीश ,रोमन एवं प्रान्त से हर्षा साहू उपस्थित थीं।
बॉस्केटबॉल में कुल 33 टीमें भाग लेने हेतु आई है।
जिसमें 19 बालकों की टीम और 14 बालिकाओ की टीम है। प्रतियोगिता नाकआउट पद्धति से खेला जा रहा है।29 अगस्त को कुश्ती की प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 12 बजे हुआ जिसमें मुख्यअतिथि संजय श्रीवास्तव, पूर्व सभापति नगर निगम रायपुर, प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी एवं सुमित उपाध्याय, प्रान्त मंत्री क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ एवं राजू श्रीवास्तव थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर से मंत्री नरेन्द्र,आकाश पांडे, भूषण,नीरज शुक्ला, प्रांजल श्रीवास्तव, सौरभ, सतीश, रोमन एवं प्रान्त से हर्षा साहू उपस्थित थी एवं रायपुर जिला कुश्ती संघ से अध्यक्ष कृष्णा साहू और रायपुर नगर निगम कुश्ती संघ के अध्यक्ष बजरंग धु्रल उपस्थित थे। कुश्ती में कुल 50 पहलवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
यह भी देखें :
जहांगीर भाभा बने ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन यूथ विंग के संयोजक…
Add Comment