रायपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर के द्वारा खेल सप्ताह का आयोजन 29 अगस्त से 4 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसमें 4 खेलों का आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को बॉस्केटबॉल एवं कुश्ती की प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। दोनों प्रतियोगिता नॉक आउट पद्धति से खेले जाएंगे। दोनो खेलो में खिलाडिय़ों को सुबह 9 बजे सुभाष स्टेडियम में उपस्थित होना है। बॉकेटबॉल खेल 29 एवं 30 अगस्त तक चलेगी। ये सब प्रतियोगिता पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी।
यह भी देखें :
खेल अलंकरण समारोह आज…CM भूपेश बघेल करेंगे खिलाडिय़ों का सम्मान…
Add Comment