Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: भाजपा सदस्यता अभियान के सत्यापन के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति…रायपुर विजय बघेल-किशोर राय, दुर्ग संतोष बाफना…अन्य जिलों में इन्हें सौंपा गया दायित्व…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के रजिस्टर के सत्यापन के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। सत्यापन 1 सितंबर से 10 सितंबर तक किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के अगले चरण में सदस्यता सम्पन्न होने के बाद डाटा एंट्री सदस्यता रजिस्टर का सत्यापन आगामी 1 से 10 सितम्बर तक करना है।



जिसके लिए प्रभारियों की निम्नानुसार नियुक्ति की गई है: रायपुर शहर – किशोर राय, रायपुर ग्रामीण – विजय बघेल, बलौदाबाजार- निर्मल बरडिय़ा, गरियाबंद – अवधेश चंदेल, महासमुंद – रोशन अग्रवाल, धमतरी – सूर्यकांत राठौर, भिलाई – देवजी भाई पटेल, दुर्ग – संतोष बाफना, बेमेतरा – दीपक म्हस्के, बालोद – ओमप्रकाश पुजारी, राजनांदगांव – नरेश चंद्र गुप्ता, कवर्धा – अशोक पांडेय, कांकेर – अरुण साव, कोण्डागांव – संजय ढीढी, नारायणपुर – गोपाल दीक्षित, बस्तर – चंद्रशेखर साहू, दंतेवाड़ा – प्रीतम साहू, सुकमा – विकास मरकाम, बीजापुर – योगेन्द्र पांडेय, बिलासपुर – पूनम चंद्राकर, मुंगेली – सुरेन्द्र गुम्बर, जांजगीर-चांपा – अभिषेक सिंह, कोरबा – प्रबोध मिंज, रायगढ़ – संतोष उपाध्याय, जशपुर – रामसेवक पैकरा, सरगुजा – अंजय शुक्ला, सूरजपुर – कृष्णबिहारी जायसवाल, बलरामपुर – अंबिकेश केशरी और कोरिया – डॉ. खिलावन साहू।
WP-GROUP

सांसद व प्रदेश सदस्यता प्रभारी संतोष पाण्डेय ने सभी जिला भाजपा अध्यक्षों को सदस्यता सत्यापन हेतु प्रभारियों से बात करके समयावधि में सत्यापन का कार्य पूर्ण कराने को कहा है।

यह भी देखें : 

रायपुर: आंध्र प्रदेश में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात…गिव वे टू एम्बुलेंस अभियान से जुड़ने की अपील…

Back to top button
close