छत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: छत्तीसगढ़: 17 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला…देखें पूरी सूची किसे कहां भेजा गया…

रायपुर। राज्य के विभिन्न स्थानों पर पदस्थ 17 डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन मंत्रालय से जारी आदेशानुसार सुखनाथ अहिरवार अपर कलेक्टर रायगढ़ को कोरिया, ईश्वर लाल ठाकुर जशपुर को धमतरी, एसएन मोटवानी राजनांदगांव को सूरजपुर, कामता प्रसाद साय सूरजपुर को जशपुर पदस्थ किया गया है।





WP-GROUP

इसी तरह डिप्टी कलेक्टर बीसी एक्का सरगुजा को बालोद, संयुक्त कलेक्टर सुमीत अग्रवाल बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायगढ़, प्रेमप्रकाश शर्मा राजनांदगांव से प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर, श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल बिलासपुर को कोरबा, विजेन्द्र सिंह जशपुर को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कोरबा, दशरथ सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर कोरिया को जशपुर, कु. नयनतारा सिंह तोमर सरगुजा को कोरिया, गुड्डू लाल जगत बस्तर से दंतेवाड़ा, भास्कर सिंह मरकाम बिलासपुर को अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर, दीनदयाल मंडावी महासमुंद से कोण्डागांव, अतुल विश्वकर्मा दुर्ग को प्रतिनियुक्ति पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग, अजीत कुमार पुजारी अवर सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर को डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर तथा अमित कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर मुंगेली को बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

यह भी देखें : 

आप भी तो करते हैं ATM का इस्तेमाल…तो बड़े काम की है ये खबर…फिर ना कहना कि हमने तो बताया ही नहीं…

 

Back to top button
close