छत्तीसगढ़स्लाइडर

एक तरफा प्यार का मामला: सिरफिरे प्रेमी ने कॉलेज में लड़की को मारी गोली… फिर खुद पर फायर किया… मौके पर ही मौत…

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में गोली चला दी। यह गोली उसने उसी लड़की पर चलाई, जिसे वो दिल दे बैठा था। वहीं जब उसने अपनी आंखों के सामने उस लड़की को तड़पते देखा तो युवक से रहा नहीं गया। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला केदारपुर गांव का है। पूरा मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। युवती को गोली मारने वाला युवक उसे पसंद करता था। मगर लड़की कई बार इनकार कर चुकी थी। इसी वजह से तैश में आकर देसी कट्टे से युवक ने युवती पर हमला कर दिया।

बताया गया है कि प्रेमनगर की रहने वाली फाईनल ईयर की छात्रा अनामिका साहू कॉलेज पहुंची थी। कैंपस में सहेलियों के साथ बैठी हुई थी कि संजय भगत नामक युवक पहुंचा ओर उसकी सहेलियों को वहां से भाग जाने को बोलते हुए कट्टा निकाल कर अनामिका पर फायर कर दिया। गोली युवती की पेट मे लगी और खून बहने लगा। लड़की वहीं गिर गई। फिर ये देख युवक ने भी खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की टीम अब मौके पर पहुंची हुई है।

Back to top button
close