देश -विदेशस्लाइडर

हाई प्रोफाइल SEX रैकेट का हुआ खुलासा…लड़के-लड़कियों को पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार…भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद…होटल का स्टाफ निकला इस गिरोह का मुखिया

उत्तर प्रदेश। मेरठ पुलिस ने रविवार को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। लालकुर्ती इलाके की पुलिस ने बेगम पुल इलाके में स्थित होटल ऑसम में छापा मारकर 2 दर्जन से अधिक लड़के- लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है।

फिलहाल पुलिस की टीम सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस की टीम ने छापा मारकर 2 दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।



पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लोगों पर शिकंजा भी कसा है। बताया जा रहा है कि होटल के रजिस्टर में लड़के-लड़कियों के नाम की कोई एंट्री नहीं थी। पुलिस के मुताबिक लालकुर्ती इलाके में एक होटल में विदेशी युवतियों को बुलाने जाने और देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी।


WP-GROUP

इसी सूचना के आधार पर बेगम पुल के पास होटल पर छापा मारा गया। पुलिस ने इस होटल से 2 दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को बरामद किया है। इस होटल में स्टाफ ही सेक्स रैकेट ऑपरेट कर रहा था।

पिछले काफी समय से इस होटल की गतिविधियों पर एएचटीयू की टीम की नजर थी। युवतियों को महिला थाने भेजा गया है। इसके अलावा होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.

यह भी देखें : 

नगर पालिका अध्यक्ष का पोर्न वीडियों हुआ वायरल…राजनीति गलियारों में मची हलचल…प्रदेश के कई बड़े नेताओं का करीबी

Back to top button
close