क्राइमछत्तीसगढ़

मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार…सर्चिंग कर रहे पुलिस पार्टी को देख भाग रहा था…घेराबंदी कर धर दबोचा…

जगदलपुर। गश्त सर्चिंग पर निकले संयुक्त पुलिस पार्टी ने एक मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तर नक्सली पुलिस को देख कर भाग रहा था। उसे घेराबंदी कर पकड़ा।



पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानंद सिन्हा के मार्गदर्शन में उप महानिरीक्षक केरिपु कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, कमांडेंट 204 कोबरा प्रेमसिंह एवं कमांडेंट 168 केरिपु विवेक भंडराल के दिशा निर्देशन में थाना बासागुड़ा से कल निरीक्षक सुरेन्द्र यादव उनि गोपाल सतपथी, उनि राणा सिंह ठाकुर कोबरा 204 से सहायक कमाडेंट अभिनव पाण्डे, बलराम, केरिपु 168 से सहायक कमाण्डेंट एस. सुनील संकेत के हमराह जिला बल केरिपु एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी गंगनपल्ली मुरकीपारा में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर ऑप्स प्लान तैयार कर नक्सली गश्त सर्चिंग पर रवाना हुए थे। गगनपल्ली नक्सली गश्त सर्चिंग से वापसी के दौरान पुसबाका एवं कोत्तागुड़ा के बीच नदी किनारे जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी के देखकर छुपते हुए भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।


WP-GROUP

पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ पर अपना नाम रैनु ओयाम निवासी कोत्तागुड़ा थाना बासागुडा जो संगठन में जनमिलिशिया में पद पर कार्यरत होना बताया। थाना बासागुड़ा में उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

विदित हो कि 22 अगस्त को मरकुम के जंगल में पुलिस पार्टी एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें घटनास्थल से नक्सली वर्दी, बेल्ट, नक्सली, रायफल पोल एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया था। थाना बासागुड़ा में 25 अगस्त को विधिवत गिरफ्तारी उपरान्त रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया जाता है।

यह भी देखें : 

घायल जवान शहीद…कल नारायणपुर में हुई थी मुठभेड़…

Back to top button
close