देश -विदेशसियासतस्लाइडर

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय लाया गया…यहीं से निकलेगी अंतिम यात्रा…निगम बोध घाट में होगा अंतिम संस्कार…

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली के पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी के किनारे निगमबोध घाट पर दोपहर ढाई बजे ले जाया जाएगा।



भाजपा मुख्यालय से निकलेगी अंतिम यात्रा

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर कैलाश कॉलोनी स्थित उनके निवास सेे डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। यहां से निगम बोध घाट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


WP-GROUP

पीएम बोले… मैंने अपना खास दोस्त खो दिया

जेटली का निधन ऐसे वक्त हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर अभी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैंने खास दोस्त खो दिया, जिन्हें दशकों से जानने का सम्मान मुझे प्राप्त था। मुद्दों पर उनकी समझ बहुत गहरी थी। वह हमें अनेक सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए।



उन्होंने देश को आर्थिक मजबूती दी। जेटली ने साहस और गरिमा के साथ लंबी बीमारी से जंग लड़ी। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक प्रतिभाशाली वकील, अनुभवी सांसद और प्रतिष्ठित मंत्री के रूप में जेटली ने राष्ट्र के निर्माण में बड़ा योगदान दिया।

पीएम ने की जेटली के परिवार से बात

प्रधानमंत्री ने यूएई से ही जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से बात की और उन्हें सांत्वना दी। जेटली के परिवार ने उनसे विदेश दौरा रद्द नहीं करने को कहा।

यह भी देखें : 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली…

Back to top button
close