छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को सिम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा…सीएमएचओ और बीएमओ की लेंगे बैठक

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। वे बिलासपुर संभाग के सभी मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों और विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा करेंगे। सिंहदेव 25 अगस्त को सुबह 10.30 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

वे दोपहर 12 बजे बिलासपुर में प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंहदेव दोपहर एक बजे सिम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। वे शाम 4 बजे आयुष्मान योजना के अधिकारियों और निजी चिकित्सकों की बैठक लेंगे।





WP-GROUP

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव शाम 5 बजे सिम्स में बिलासपुर संभाग के सभी मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों और विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। वे शाम साढ़े 6 बजे एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ औषधि संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

यह भी देखें : 

ऑटो कंपनियों से निकाले गए हजारों लोग…कई हजार कर्मचारियों पर लटकी तलवार…भारतीय ऑटो उद्योग के कारोबार में आई भारी गिरावट…

Back to top button
close