छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पुलिस मुख्यालय में हजार पौधे लगाए गए…प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में केक काटकर मनाया जश्न…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों के द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन किए गए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संचार विभाग में केक काटा गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव विकास दुबे, पाटन जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, कुर्मी समाज अजुनी राज के राज प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वर वर्मा, बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पार्षद सुभाष राव, शाश्वत यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।



वहीं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक पीपल का पौधा लगाया गया। इस दौरान 1,000 से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। पुलिस मुख्यालय में मंत्रियों, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, अधिकारियों के नाम से वृक्षारोपण किया गया। 
WP-GROUP

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री रमेश वल्र्यानी, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव निवेदिता चटर्जी, अनिल टाह, राम कुमार कुशवाहा, राम गिद्वानी, अमर गिद्वानी, कुलदीप शर्मा, नीरज ठाकुर एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी देखें : 

रायपुर: कुछ देर बाद सप्रे शाला मैदान में भव्य दही हंडी लूट प्रतियोगिता…छत्तीसगढिय़ा देंगे मुंबई वालों को टक्कर…30 फीट की ऊंचाई पर लटकाया जाएगा मटका…

Back to top button
close