रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 24 अगस्त को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शनिवार को दोपहर 12.30 बजे भिलाई तीन से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे तथा दोपहर 2 बजे तक विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में शामिल होंगे। यहां सीएम राजनांदगांव जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में 2 अरब 39 करोड़ 21 लाख 44 हजार रूपये के 299 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, इनमें 01 अरब 23 करोड़ 93 लाख 11 हजार रूपये के 232 कार्यों का भूमिपूजन और 01 अरब 15 करोड़ 28 लाख रूपये के 67 कार्यों का लोकार्पण आदि शामिल है।
सीएम बघेल यहां से राजनांदगांव जाएंगे। यहां श्री बघेल गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में दोपहर सवा 3 बजे से सवा 4 बजे तक कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3 बजे पीटीएस मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के बाद मुख्यमंत्री साढ़े 4 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment