रायपुर। कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण राधा का रूप धरे बच्चों की आव-भगत की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राधा-कृष्ण का रूप धरे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज शुक्रवार को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी सहित पूरे राज्य में विविध आयोजन किए जा रहे हैं।
इधर सीएम हाउस में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही मंदिरों में उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना लेकर समर्थक हवन-पूजन भी करवा रहे हैं।
यह भी देखें :
Add Comment