बिलासपुर। मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूली छात्र आयुष सिन्हा आज अचानक लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छात्र को कुछ घंटों के अंदर ही खोज निकाला। छात्र बिलासपुर में सकुशल मिला। सिरगिट्टी पुलिस ने उसे खोज निकाला। कोरबा पुलिस टीम बच्चे को लाने रवाना हो गई है।
ज्ञात हो कि एमपी नगर क्षेत्र का एक स्कूली छात्र लापता हो गया था। छात्र गुरूवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने के नाम से घर से निकला था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना रामपुर चौकी पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा शहर के चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पतासाजी शुरू की।
रामपुर चौकी अंतर्गत एमपी नगर निवासी मनीष सिन्हा का 11 वर्षीय पुत्र आयुष सिन्हा आज सुबह से लापता हो गया था। आसपास में तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। आयुष एक बैग लेकर सुबह 5.30 बजे अपने घर एचआईजी-80 से निकला था।
कुछ घंटे बाद उसे घर पहुंच जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे घर के लोग चिंतित हो गए। संभावित स्थान पर तलाश की गई। इसके अलावा अन्य संबंधितों से पता किया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। दुर्ग जिला में बालक के हुए अपहरण कांड के बाद जिला पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया था।
यह भी देखें :
Add Comment