छत्तीसगढ़स्लाइडर

8 नक्सलियों ने किया सरेंडर…दो पर था लाखों का इनाम…पुलिस को थी लंबे समय से इंतजार

सुकमा। जिले में नक्सल हिंसा के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही हैं। सुकमा में मंगलवार को आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से दो नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सीआरपीएफ के डीआईजी और सुकमा एसपी के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन नक्सलियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने वालों में दो नक्सली मिलिट्री बटालियन के सदस्य थे। पुलिस पार्टी पर हमला, वाहनों में आगजनी, ग्रामीणों को धमकाने, सड़क काटने, अवैध वसूली जैसे मामलों में इनके खिलाफ अलग अलग पुलिस थानों में मामला दर्ज था।


WP-GROUP

नक्सल संगठन की कार्यशैली से तंग आकर इन्होंने हिंसा के मार्ग को त्यागने का निर्णय लिया है। पुलिस द्वारा शासकीय योजना के तहत इन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि सुकमा के पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा के विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में उपचुनाव के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर से पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

यह भी देखें : 

6 अभ्यर्थियों ने भरा 3 सितम्बर को नाम निर्देशन पत्र…5 सितम्बर को होगी पत्रों की समीक्षा

Back to top button
close