Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

VIDEO: मुख्यमंत्री ने ली चौक पर टी-स्टॉल में चाय की चुस्कियां…देखते रह गए लोग…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सवेरे यहां सद्भावना दिवस के कार्यक्रम के बाद देवेन्द्र नगर चौक पहुंचे। वहां स्थित टी स्टॉल पर उन्होंने चाय की चुस्कियां ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार को देखकर लोगों ने उनकी सराहना भी की। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा भी उनके साथ थे।

राज्यसभा संसद पी.एल. पुनिया और छाया वर्मा, नगरीय विकास मंत्री डॉ.शिव डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को राजधानी रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ में शामिल हुए।

सद्भावना दौड़ का आयोजन गांधी चौक से राजीव गांधी चौक तक किया गया। सद्भावना दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक से झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारम्भ किया। वे स्वयं भी बच्चों के साथ दौड़े।
WP-GROUP

सद्भावना दौड़ के राजीव गांधी चौक पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को शांति, सदभावना, देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलायी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज, संचार क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार और पर्यावरण अधिनियम राजीव गांधी की देन हैं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।


यह भी देखें : 

बिस्तर पर आराम से सो रहा था शख्स…फिर दिखाई दिया वो खौफनाक मंजर…जब तक समझ पाता…हो गया…

Back to top button
close