छत्तीसगढ़

जशपुर में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा, दी विकास कार्यों की सौगात, कहा-सदियों तक याद रखे जाएंगे, माटी के लाल दिलीप सिंह जूदेव

दुलदुला/जशपुर। जशपुर की आन-बान-शान दिलीप सिंह जूदेव का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि उनके जैसा संघर्ष किसी ने नहीं किया। जशपुर के माटी के लाल की मेहनत और त्याग तपस्या को सदियों तक याद रखा जायेगा। मैं जब भी जशपुर आता हूं तो खुद को जूदेव जी से जुड़ा हुआ पाता हूं। उन्होंने यहां सौ सीटर कौशल विकास केन्द्र की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले पांच साल में चौगुना विकास होगा। मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं, आपका भरोसा कभी टूटने नहीं दूंगा। विकास लगातार जारी रहेगा।
कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के दुलदुला की विशाल सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर का जस दुनिया में फैल रहा है, यहां के कीर्ति की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में है। अब जशपुर की ही माटी के एक लाल गिरीराज पैकरा ने देश की सबसे कठिन परीक्षा आईआईटी में 337वी रेंक हासिल करके यह साबित कर दिया है कि विकास के हर क्षेत्र में जशपुर आगे बढ़ गया है। जशपुर बदल गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जशपुर को विकासमड़ी, चेतना और जागृति की उर्वरा भूमि बताते हुए कहा कि इस माटी ने रामप्रताप सिंह, पवन साय जैसे संगठक भाजपा को दिये हैं। उन्होंने जशपुर और प्रदेश के विकास के लिए सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद देते हुए विकास में सहभागी जनता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
श्री सिंह ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से बोलते हुए प्रदेश सरकार के साथ ही भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा प्रदेश और देश में चल रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मजदूरों, किसानों, गरीबों के हित में योजनाओं का अंबार लगा दिया है।

कांग्रेस ने कभी, किसानों, मजदूरों, गरीबों के न तो कभी स्वास्थ्य की चिंता की और न ही उनके पेट की ? हमने भूख और इलाज का संकट दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जशपुर जिला भूख, गरीबी, पलायन, बीमारी से बहुत ऊपर उठकर विकास की उड़ान भर रहा है, जशपुर सोलर पंप से सिंचाई के मामले में सबसे आगे है, यहां 2600 सोलर पंप बांटे गये है। किसानों को हर पंप के लिए फ्लेट रेट पर बिजली तथा एक लाख की सब्सिडी जारी रहेगी। हर घर में रोशनी, हर गांव को इंटरनेट से जोड़ेंगे, 6000 हजार किलोमीटर का केबल बिछाएंगे, जल्द ही पचास लाख स्मार्ट फोन बाटेंगे। स्मार्ट फोन से सारी जानकारी मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या कभी कांग्रेस की सरकारों ने गरीब के इलाज के लिए सोचा ? क्या कभी कांग्रेस ने एक रूपये किलो में चावल दिया? क्या कभी कांग्रेस ने गरीबों के लिए पक्के मकान बनाये ? उन्होंने कहा कि हमने सभी परिवारों को पचास हजार रूपये सालाना इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड दिया है। हमारी केन्द्र सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना शुरू की है, जिसमें गरीब पांच लाख रूपये का इलाज करा सकता है, अब किसी को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए घर, मकान, जमीन बेचने मजबूर नहीं होना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि क्या कभी कांग्रेस की सरकारों ने गरीब को रहने लायक मकान दिये? नहीं। उन्होंने कहा कि आपने हमें विकास की जिम्मेदारी सौंपी है, तो हम कभी आपका भरोसा टूटने नहीं देंगे। आपके आशीर्वाद से तीन बार भाजपा की सरकार बनी है और दावे के साथ कहता हूं कि चौथी बार भी आपके सहयोग से भाजपा की ही सरकार बनेगी। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता को विकास चाहिए और कांग्रेसी इसी तरह विकास का विरोध करते रहे तो कांग्रेस को खोजते नजर आएंगे।
आमसभा को केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय तथा विधायक रोहित साय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वन औषधी बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, प्रबल प्रताप सिंह, सहित अनेक गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित हुए।

यह भी देखें :  PM मोदी 14 को आएंगे भिलाई, जानिए क्या है खास तैयारी…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471