कभी आपके साथ ऐसी स्थिति बनी है जब आपको अपने घर जाना हो, लेकिन आपको कोई वाहन न मिल रहा हो और अगर मिले तो बेहद ज्यादा किराया मांग रहे हों। ऐसे में आप क्या करेंगे।
हैदराबाद में ऐसी ही उलझन में फंसे शख्स ने ऐसा उपाय निकाला जिसका हर कोई मुरीद हो गया। यहां तक कि अपने घर तक पहुंचने के लिए उसने जिस कंपनी को चूना लगाया वो भी उसकी अकलमंदी का कायल हो गया।
फेसबुक यूजर ओबेश कोमिरसेट्टी ने जोमैटो के साथ लिए गए फ्री राइड का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ओबेश ने बताया कि वह एक मॉल में घूमने गए थे। वहां से निकलते हुए रात के 11:50 बज गए थे। उन्होंने बताया कि वह रात में इनॉर्बिट मॉल रोड के पास खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहे थे।
काफी देर इंतजार करने के बाद भी उन्हें कोई कैब नहीं मिली। कुछ देर बाद एक कैब आई तो उसने काफी ज्यादा किराया मांगा। ओबेश ने बताया कि वह घर पहुंचने के लिए इतना किराया नहीं देना चाहते थे।
ओबेश ने बताया कि तभी उनके दिमाग में एक तीर से दो निशाने लगाने की सूझी। उन्होंने इनॉबिट मॉल रोड के पास के जोमैटो से खाने का ऑर्डर किया। उन्होंने खाने की डिलीवरी अपने घर पर मंगाई।
जोमैटो का डिलीवरी ब्वॉय जब खाना लेकर निकला तो ओबेश ने उसे फोनकर कहा कि वह उन्हें घर छोड़ दे और खाने की डिलीवरी के साथ ही पैसे भी घर से ले ले। इस पर जोमैटो का डिलीवर ब्वॉय मान गया और ओबेश को घर तक छोड़कर आया और खाना पहुंचाने के साथ पैसे ले लिए।
Modern problems require modern solutions. ^PC pic.twitter.com/2bmo7EMIpu
— Zomato Care (@zomatocare) August 6, 2019
अपने घर तक फ्री जोमैटो राइड के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर ओबेश ने लिखा, ‘मुफ्त सफर के लिए ज़ोमैटो का धन्यवाद’। ओबेश के सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए जोमैटो ने उनकी ट्रिक की तारीफ की और लिखा ‘मॉडर्न प्रॉब्लम का मॉडर्न सॉल्यूशन’।
यह भी देखें :
जानें किन-किन राशियों पर होगी शनि की कृपा…पढ़ें दैनिक राशिफल…
Add Comment