रायपुर। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में संचालनालय के सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष मिश्र का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से सुभाष मिश्र का स्वागत हुआ, अधिकारी संघ एवं तृतीय व चतुर्थ संघ, संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया।
तत्पश्चात एसोसिएशन के सोम गोस्वामी ने मिश्र के सेवाकाल के दौरान अपनी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन के बारे में बताया । वे अभूतपूर्व अध्यक्ष एवं सदाबहार व्यक्तित्व वाले इंसान है।
प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि मिश्र 18 वर्ष तक एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे है, उनके योग्य नेतृत्व में चले आंदोलन के फलस्वरूप ही प्रदेश को 6 वां एवं 7 वां वेतनमान का लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को प्राप्ति हुई।
संगठन मंत्री नंदलाल चौधरी, संयुक्त संचालक, महिला बल विकास ने मिश्र सरल एवं सहज व्यवहार का उललेख करते हुए हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले प्रशंसनीय व्यक्तित्व के धनी बताया।
संघ के कोषाध्यक्ष डी पी टावरी ने उनके कार्यदर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि मिश्र मे जो संघर्ष क्षमता है वह प्रशंसनीय है। सचिव अविनाश तिवारी द्वारा मिश्र के अनुकरणीय एवं संघर्ष शील व्यक्तित्व का उल्लेख किया।
सुश्री भारती सिंह राजपूत संयुक्त संचालक मिश्र के कर्तव्य निर्वहन के साथ साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यो में ताल मेल बिठाकर काम करने की प्रशंसा की। संयुक्त कर्मचारी संघ से अमोद श्रीवास्तव द्वारा मिश्र के फेडरेशन में 18 वर्षों के संयोजक कार्यकाल को याद कर उनके कार्यशैली की भुरी भुरी प्रशंसा की।
इस गरिमामयी आयोजन के अंत मे सुभाष मिश्र ने अपने अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासकीय सेवा में सभी खुशी से कार्य करते है, किन्तु लोग उन्हें ही याद करते है, जो अपनी सेवा नियम कायदे कानून और निष्ठा जिमेदारी के साथ करते है।
साथ ही सेवा काल के दौरान हमेशा अध्ययनशील एवं संवेदनशील के साथ साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यो के प्रति चेतनाशील रहते है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी प्रकार की समस्या रहे मैं हमेशा आपकी सहायता एवं सहयोग के लिए उपलब्ध रहूंगा उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे कर्तव्य निर्वहन में निष्ठावान रहे, सिर्फ आंदोलन और हड़ताल से सब कुछ हासिल नही होता कर्तव्यों को हमेशा प्रथम स्थान दे। कार्यक्रम को समाप्त करते हुए डॉ बी पी सोनी ने आभार प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम में प्रदेश भर से राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
यह भी देखें :
Add Comment