क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

DCP ने खुद को गोली मार की आत्महत्या…अपनी सर्विस रिवाल्वर मुंह के अंदर डालकर चला दी…

फरीदाबाद। फरीदाबाद के एनआईटी में बुधवार तड़के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।



जानकारी के अनुसार पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे की है। डीसीपी कपूर ने अपने मुंह के अंदर रिवाल्वर रख कर खुद को गोली मारी, जो खोपड़ी में ऊपर से निकल गई।


WP-GROUP

घटना के समय बाथरूम में थीं पत्नीजिस समय डीसीपी कपूर ने खुद को गोली मारी उनकी पत्नी बाथरूम में थीं। गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो देखा पति ड्राइंग रूम में खून से लथपथ थे। इसके बाद उन्होंने बेटे अर्जुन को जगाया।गौरतलब है कि डीसीपी कपूर एक साल बाद रिटायर होने वाले थे।

जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।विक्रम कपूर मूलरूप से करनाल के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन पाकर वह आईपीएस बन चुके थे और पिछले दो साल से फरीदाबाद में तैनात थे।

यह भी देखें : 

बाढ़ में फंसे 6 ग्रामीण…पेड़ में चढ़कर जान बचाने की कोशिश…18 घंटों से फंसे हुए हैं…रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Back to top button
close