जगदलपुर। सुकमा जिला पुलिस के समक्ष 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है और शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं सुकमा एसपी शलभ सिंहा ने बताया कि बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन पर भारी दबाव बना हुआ है, वहीं सरकार की आकर्षक पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में जुडऩे हेतु कुल 7 नक्सलियों 1-सोढ़ी जोगा, प्लाटून नंबर 24 का सदस्य, ईनामी 2 लाख।
2- मुचाकी बुधरा, डीवीसी विनोद का सुरक्षा गार्ड। 3- सोढ़ी एर्रे, केएएमएस अध्यक्ष, करीगुंडम आरपीसी, ईनामी 1 लाख। 4- पोडिय़म नंगा, मिलिशिया प्लाटून सेक्सन एक कमांडर, पेद्दावोड़ेकेल आरपीसी, ईनामी 1 लाख। 5-मड़कम लक्खा टेलर टीम सदस्य। 6- सोढ़ी मंगा जनताना सरकार स्कूल सहायक शिक्षक, कोंटा एरिया कमेटी एवं 7- सोढ़ी मंगा आदिवासी बालक संगठन सदस्य ने 19 नग जिलेटिन के साथ आत्मसमर्पण किया है।
यह भी देखें :
Add Comment