Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: छत्तीसगढ़: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-सोनिया गांधी हमारी एक अनुभवी नेता.. .डॉ.रमन सिंह और शिवराज सिंह पर किया पलटवार…

रायपुर। दिल्ली से लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस में सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि सोनिया गांधी को एक लंबा अनुभव है वो हमारी एक अनुभवी नेता हैं।




वहीं मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह के बारे मे क्या खयाल है ये भी वो स्पष्ट करे। शायद वो ( शिवराज ) भूल गये हैं कि देश की अजादी के लिये सबसे लंबे समय तक कोई जेल में रहा तो वो नेहरूजी रहे। देश के लिए अगर काम करना यदि अपराध है तो हम अपराधी हैं।
WP-GROUP

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह द्वारा विकास सूचकांक को लेकर दिए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा- पूर्व सीएम रमन सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

प्रदेश को बर्बाद करने वाले वो खुद (डॉ. रमन सिंह) हैं। उन्हें ये भी नही पता कि जो सूची आई है वो 2018-19 की है उस समय सरकार प्रदेश में उनकी थी, हमारी नहीं।


यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली रेडियो वार्ता लोकवाणी से आम जनता को किया संबोधित… कमजोर मानसून पर किसानों का बढ़ाया हौसला…कहा- किसी भी परिस्थिति में अपने आपको कमजोर न समझें और न ही हिम्मत हारें… गांवों के हालात बदलने एक साथ कई उपायों पर करने होंगे काम…

Back to top button
close