ट्रेंडिंगदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

VIDEO: इवेंट में चिल्लाते हुए पाकिस्तानी लड़की ने किया प्रियंका से सवाल…मिला करारा जवाब…

बॉलीवुड एक्टर्स को सीधे तौर पर जनता से रूबरू होते हुए कई बार अजीबोगरीब सिचुएशन का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की लाइव इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर चिल्ला पड़ी। हालांकि प्रियंका ने इस सिचुएशन को बड़ी खूबसूरती से हैंडल किया। प्रियंका शनिवार को दोपहर बाद ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में बोल रही थीं जब यह घटना हुई।

लड़की प्रियंका पर इस बात के लिए भड़क रही थी कि उन्होंने मार्च के महीने में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की थी। लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसडर होने और उनके विवादित ट्वीट पर सवाल उठाए। बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में सिर्फ इतना लिखा था, “जय हिंद (भारत अमर रहे) #IndianArmedForces।”



लड़की ने कहा, “आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं। आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए।।। एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे लाखों लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट किया है।” लड़की चुप हो जाती है और इसी बीच प्रियंका कहती हैं कि बोलती रहिए मैं सुन रही हूं।

लड़की की बात पूरी होने के बाद प्रियंका ने शांत होकर जवाब दिया, “मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध वो चीज नहीं है जिसे मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं। इसलिए मैं माफी चाहती हूं अगर मैंने उन लोगों की भावनाएं आहत की हैं जो मुझे प्यार करते हैं या जिन्होंने मुझे प्यार किया है।”
WP-GROUP

प्रिंयका ने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। जिस तरफ अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं।… लड़की, चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।” इसी इवेंट में बेवॉच स्टार ने सिस्टरहुड के बारे में बात की और कहा, “हम एक दूसरे के लिए जितने ज्यादा मौके पैदा करेंगे, हममें उतना सिस्टरहुड आ जाएगा।”

यह भी देखें : 

इंस्पेक्टर ने कार में किया महिला से रेप…VIDEO बनाकर करने लगा ब्लैकमेल…

Back to top button
close