छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक शुरू…विक्रम उसेंडी, रमन सिंह, धरमलाल कौशिक सहित कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को प्रदेश भाजपा की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय, संतोष पांडेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य नेतागण मौजूद है।

बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा चल रही है। ज्ञात हो कि भाजपा देशभर में सदस्यता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत प्रत्येक राज्य को नये सदस्य जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है।



केन्द्र से मिले लक्ष्य को कई राज्यों में दिए गए समय में पूरा नहीं किया गया है, जिसके चलते लक्ष्य की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। छग में नये सदस्य बनाने के लिए पहले 11 अगस्त तक लक्ष्य दिया गया था।


WP-GROUP

दिए गए तारीख तक लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश पार्टी अभी तक काफी पीछे है, जिसे देखते हुए लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सदस्यता अभियान की तिथि को 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश भाजपा आज चल रही बैठक में शेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है ताकि केन्द्र से मिले लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

यह भी देखें : 

राज्य सरकार ने की पुलिस वीरता पदक सहित अन्य पुरस्कारों की घोषणा…15 अगस्त को सम्मानित होंगे सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले ये 36 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी…

Back to top button
close