क्राइमदेश -विदेश

महिला से 14 लोगों ने किया रेप…आपबीती सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे…शादी टूटने के बाद पिता ने बेच दिया…दूसरे पति ने कर्ज के बदले साहूकार को सौंप दिया…लगातार हो रहे बलात्कार से बचने खुद को…

नई दिल्ली। एक महिला अपने साथ हो रहे लगातार रेप से इसकदर परेशान हो गई कि वह खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। लेकिन बदकिस्मती यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। महिला 80 फीसदी जल गई लेकिन मौत नहीं हुई।

महिला ने जो आपबीती बताई उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीडि़ता ने कहा-मेरी इच्छा थी की मैं मर जाऊं। कोई भी इस दर्द से नहीं गुजरना चाहेगा, लेकिन गनीमत है अब लोग मेरा रेप नहीं करेंगे क्योंकि मैं पूरी तरह जल चुकी हूं।

बाबूगढ़ थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक महिला की 10 साल पहले हापुड़ में शादी कराई गई। उस वक्त महिला की उम्र 14 वर्ष की थी। शादी के सालभर बाद यह रिश्ता टूट गया जिसके बाद महिला अपने पहले पति से हुए बच्चे के साथ अपने पिता के घर रहने आ गई।

कुछ महीने के बाद महिला के पिता और चाची ने उसे 10,000 रुपए में एक व्यक्ति को बेच दिया। जिस व्यक्ति ने महिला को खरीदा था उसके साथ साल 2011 में उसकी शादी हो गई।




WP-GROUP

महिला को दूसरे पति के साथ भी एक बच्चा हुआ। एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में महिला के साथ ज्यादती होनी शुरू हुई। महिला के मौजूदा पति ने एक व्यक्ति से 10 प्रतीशत ब्याज पर कर्ज लिया था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था।

गरीबी का लाभ उठाते हुए कर्ज देने वाले व्यक्ति ने महिला के साथ कई बार रेप किया। उसने यह भी धमकी दी कि उसे गांव में बदनाम कर देगा। उस व्यक्ति के साथ महिला को तीसरा बच्चा हुआ।महिला ने शिकायत में कहा है कि इस मामले के बारे में उसने अपने पति को कई बार बताया।



पति ने उसे चुप रहने को कहा और दूसरे घरों में मजदूर के तौर पर काम करते रहने को कहा। 2016 में भी महिला के साथ शम्मु नाम के एक व्यक्ति ने फर्म में अकेला पाकर रेप किया। 2017 में महिला ने एफआईआर में कहा है कि उसके साथ 14 अलग-अलग लोगों ने रेप किया। इन 14 लोगों में गुड्डु, मधु, विपिन, गरुमीत, रम्मू, अनुज, गोपाल, डॉक्टर सुभाष, नगीनू, केदार और कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

महिला ने अपने साथ हुए रेप के बारे में एसएचओ से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नबंर(1076) पर भी कॉल किया लेकिन उसे नहीं सुना गया।

महिला की मुलाकात एक भंडारे में एक व्यक्ति से हुई जिससे उसने अपने आपबीती सुनाई। वह महिला की मदद करने को तैयार हो गया। महिला और उसके दोस्त को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला अपने दोस्त के साथ गांव छोड़कर जाने पर मजबूर हो गई। नवंबर 2018 में महिला उस व्यक्ति के साथ मुरादाबाद में रहने लगी। महिला को वहां भी आरोपियों से धमकी मिलती रही। महिला ने धमकियों से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया। महिला को पहले मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

यह भी देखें : 

डीजे में डांस करना पड़ा महंगा…मामूली बात पर चल गया…

Back to top button
close